prabodhini news logo
Home गोंदिया गोंदिया जिला एनएसयूआई ने विविध विषयों को लेकर नगर परिषद मुख्याधिकारी को...

गोंदिया जिला एनएसयूआई ने विविध विषयों को लेकर नगर परिषद मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा

0
159

गोंदिया प्रतिनिधी
प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क

गोंदिया – गोंदिया शहर में नगर परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में स्कूल की जर्जर हालत ,स्कूलों में खराब व्यवस्था, स्कूलों में फैली हुई अस्वच्छता , नगर परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में CCTV कैमरे लगाने, राजलक्ष्मी चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी जर्जर हालत में लगी हुई प्रतिमा सहित अन्य विषयों को लेकर एनएसयूआई गोंदिया जिला अध्यक्ष अमन तिगाला , शहर अध्यक्ष कृष्णा बिभार के नेतृत्व में एनएसयूआई गोंदिया प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर परिषद मुख्याधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।

प्रतिनिधि मंडल में एनएसयूआई गोंदिया जिला उपाध्यक्ष राहुल बावनथडे, जिला उपाध्यक्ष अमान रोघाटिया, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष जीत गौतम, सार्थक बोरकर, हर्ष ग्वालवंशी, सुमित महाजन, एनएमडी कॉलेज अध्यक्ष प्रतिक तनवानी, योगेश चंदनिया, अजय बंजारे अन्य एनएसयूआई के पदधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here