prabodhini news logo
Home चंद्रपूर सभी कर्मचारीयो का एक ही नारा OPS है हमारा सहारा

सभी कर्मचारीयो का एक ही नारा OPS है हमारा सहारा

0
318

भद्रावती प्रतिनिधी
प्रबोधिनी न्युज

भद्रावती आज दिनांक 8-01-2024से दिनांक 11-01-2024 तक आयुध निर्माणी चांदा के गेट नं 3 के सामने AIDEF फेडरेशन के आदेश पर NPS नई पेंशन योजना के खिलाफ एवँ OPS पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए आयुध निर्माणी चांदा के कर्मचारियों का रिले हंगर फ़ास्ट का आंदोलन सुरु हुवा है यह रिले हंगर फ़ास्ट आयोजन ऑर्डनन्स फॅक्टरी मजदूर यूनियन चांदा संलग्न ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लोयी फेडरेशन AIDEF यूनियन द्वारा किया जा रहा है रिले हंगर फ़ास्ट आंदोलन पूरे देश भर की 41 आयुध निर्माणी में एकसाथ किया जा रहा है , नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए बहुत घातक है और कर्मचारि सेवानिवृत्त होने पर पेंशन की कोई भी गारंटी नही है NPS में कर्मचारियों का ही पैसा काटकर सेवानिवृत्त होने पर सरकार एवँ कर्मचारियों का पैसा एकत्रित करके पेंशन दिया जाता है लेकिन पुरानी पेंशन में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बेसिक का आधा एवँ मंहगाई भत्ता को जोड़कर कर्मचारियों को एक गारंटेड पेंशन दिया जाता है इसलिए दिनांक 8-01-2024 से रिले हंगर फ़ास्ट का कर्मचारियों द्वारा आंदोलन सुरु है आंदोलन में यूनियन के अध्यक्ष शीतल वालदे कार्याध्यक्ष प्रशांत पारोधे उपाध्यक्ष मो. रझिक, ए ए खान, डी रघुकुमार, महासचिव राम पुंड़े जे सी एम 4 सदस्य रूपेश बोंडे, रामशंकर गुप्ता, जॉइंट सेक्रटरी सर्वेश यादव, नीरज भगत, दत्ता खेड़कर, चंदन पेटकर, अमोल निखाड़े, दिलीप पिम्पलकर, धीरज देधमुख , सुनील नांनावरे, मनीष राज, अनिल टेकाम, शुशांत गांगुली, छबिलाल पटले, डी मरंडी, आदि उपवास कर रहे आज का आंदोलन श्याम 6 बजे सफल हुवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here