prabodhini news logo
Home झारखंड श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में बनाएं जा रहे...

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में बनाएं जा रहे 35 स्थायी व अस्थायी स्वास्थ्य शिविर- उपायुक्त

0
94

प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क – देवघर – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा हेतु 35 स्थायी व अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य शिविरों के सफल संचालन को लेकर चिकित्सकों के अलावा मेडिकल कर्मियों को प्रतिनियुक्त की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा सभी शिविर प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्रतिदिन इलाज करने वाले कांवरियों का प्रतिवेदन श्रावणी मेला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

इसके अलावा मेला क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा, सोमनाथ भवन, नवाडीह, बांक, आध्यात्मिक भवन, सरासनी, खिजूरिया, हिंदी विद्यापीठ, बरमसिया, बीएड कॉलेज, जलसार, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू कॉम्प्लेक्स, बाबा मंदिर, सुविधा केंद्र, पुराना सदर अस्पताल, कोठिया बस स्टैंड, कुमैठा स्टेडियम, बाधमारा बस स्टैंड, नंदन पहाड़, हथगगढ़ बस स्टैंड, सदर अस्पताल देवघर, देवघर रेलवे स्टेशन, प्राइवेट बस स्टैंड, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन, जसीडीह रेलवे स्टेशन, एपीएचसी तपोवन, एपीएचसी खड़गडीहा, स्वाथ्य केंद्र त्रिकुट पहाड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र घोरमारा, मारवाड़ी कांवर संघ, प्राइवेट बस स्टैंड रिखिया, स्वास्थ्य केंद्र चौपा मोड़, दर्दमारा बस स्टैंड में स्थायी एवं अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाये जा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here