
प्रमुख मार्गदर्शक डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर कार्याध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष समता सैनिक दल रूप में उपस्थित रहे
प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क – अंबेडकर भवन एवं बुद्ध विहार में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुझे गर्व की अनुभूति हुई। यही वह भवन है जिसका शिलान्यास संस्था की भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महापासिका मीराताई आंबेडकर के मार्गदर्शन में हुआ था और जिसका लोकार्पण करने का अवसर मुझे अपने हाथों से प्राप्त हुआ था।
आज इस विहार में धम्म प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन देखकर मन आनंदित हुआ। ऐसे आयोजनों से धम्म का प्रचार-प्रसार होता है और धम्म क्रांति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
धम्म के इस सतत प्रवास में सभी कार्यकर्ताओ व सहभागियों का मनःपूर्वक अभिनंदन















