
प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क
शिवहर- तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौक पर एक मिट्टी लदा ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल सवार युवक को ठोकर लगने से मौके पर मौत हो गई है।
जगदीशपुर कोठीया निवासी बिकाऊ सहनी का मृतक दामाद बताया गया है। मृतक चंदन कुमार पिता लालजी साहनी ग्राम वृंदावन सपत्ताेली थाना तरियानी के निवासी को महिंद्रा ट्रैक्टर मिट्टी लोड की हुई थी। मृतक चंदन कुमार की शादी जगदीशपुर कोठिया में विगत एक सप्ताह पूर्व हुई थी ,वह अपने पत्नी को विदागरी कराने आ रहा था ,तभी मिट्टी लदा ट्रैक्टर से उसकी ठोकर लग गई और उसकी मौत मौके पर हो गई।
घटना की सूचना पर तरियानी थाना पहुंच गया है। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम किया हुआ है। पुलिस सभी को समझने में लगी हुई है।














