सुविद्या बांबोडे जिल्हा संपादक, चंद्रपूर इनरव्हील क्लब ऑफ चंद्रपुर ने स्वर्गीय बाबुराव वानखेडे विद्यालय, चंद्रपूर में “सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर मार्गदर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें लैंगिक उत्पीड़न से बचाने के लिए जरूरी जानकारी प्रदान करना था।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर वनश्री मेश्राम थी। क्लब अध्यक्ष सुचिता जेऊरकर, सचिव पल्लवी तेलंग, PDC किर्तिताई चांदे, वैशाली बर्डे ने भी मार्गदर्शन किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे वे अपने अधिकारों और सीमाओं को समझ सकेंगे। बच्चों को आत्म-संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, जो उन्हें किसी भी संभावित खतरे से बचा सकेगी।
इस पहल के जरिए समाज में लैंगिक हिंसा के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश जाएगा और इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित होगा।
इस प्रोजेक्ट से न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि समाज में एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता भी बढ़ेगी।

