prabodhini news logo
Home चंद्रपूर जीवन निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका.

जीवन निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका.

0
166

सुविद्या बांबोडे जिल्हा संपादक, चंद्रपूर- शिक्षक दिवस समारोह मे विधायक अडबाले ने कहा, चंद्रपूर ब्युरो सरकारी यानी जिस नोकरीयों में कितने भी पदो पर रहने के बाद सेवानिवृत्त होते है. इसके बाद उनके नाम के आगे पूर्व शब्द आ जाता है लेकिन एक शिक्षक सेवानिवृत्ती के बाद भी भूतपूर्व नही हो जाता. बल्की जीवनभर शिक्षक ही रहता है. शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने कहा की ऐसे स्थायी उपाधी वाले शिक्षकों ने हर किसी के जीवन को आकार देनें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. चंद्रपूर बचाओ संघर्ष समिती की ओर से 5 सितंबर को भारती अस्पताल सभागृह में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप मे विधायक श्री सुधाकर अडबाले ने अपनी बात रखीं. आंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त डॉक्टर श्री शशी अग्रवाल भी मौजूद रहे. पूर्व प्राचार्य शाम धोपटे, चंद्रपूर बचाव संघर्ष समिती के अध्यक्ष डॉक्टर श्री गोपाल मुंदडा, परियोजना संचालक एवं पूर्व उपशिक्षणाधिकारी मा. मोहम्मद जिलानी मौजूद रहे. इस अवसर पर बोलते हुए विधायक अडबालेजीने समाज के उत्थान में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर मार्गदर्शन भी किया. डॉक्टर श्री शशी अग्रवाल ने जानकारी दी की शिक्षकों की वजह से कितने लोगों की जिंदगी सवारी है. डॉक्टर गोपाल मुंदडा ने चंद्रपूर बचाव संघर्ष समिती द्वारा वर्षभर किये गये सामाजिक कार्य एवम गतिविधियों की जानकारी दी. शाम धोपटे ने भी मार्गदर्शन किया. परियोजना निदेशक मा. मोहम्मद जिलानी ने कार्यक्रम के आयोजन के पीछे की भूमिका प्रस्तुत की.

कथक नृत्य ने मोहामन
मुक्त समारोह के दौरान मिशन स्कूल के प्राचार्य जैकब एवं अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया. पूनम झा ने सुंदर कथक नृत्य प्रस्तुत किया. सिखा सरकारने प्रार्थना गीत से अतिथियों का स्वागत किया. बंगाली कॅम्प क्षेत्र की स्कूल छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया. आशिष बाला और अंजलीना साळवे ने कविता प्रस्तुत की. संचालन रीना मंडल ने किया. धन्यवाद एडवोकेट शमा पठान ने माना. इस अवसर पर चंद्रपूर बचाव संघर्ष समिती के पदाधिकारी सहित नागरिक उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here