prabodhini news logo
Home गोंदिया महाज्योती पीएचडी शिष्यवृत्ति योजना में हो रही देरी के विरोध में NSUI...

महाज्योती पीएचडी शिष्यवृत्ति योजना में हो रही देरी के विरोध में NSUI गोंदिया ने सौंपा ज्ञापन

2
189

नम्रता सरदार मुख्य संपादिका प्रबोधिनी न्युज – “महात्मा ज्योतिबा फुले संशोधन व प्रशिक्षण संस्था (महाज्योती)” द्वारा संचालित पीएचडी अधिछात्र शिष्यवृत्ति योजना 2023 के तहत विद्यार्थियों को अब तक पूर्ण शिष्यवृत्ति निधि प्राप्त नहीं हुई है। इस गंभीर विषय को लेकर आज नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) गोंदिया जिला अध्यक्ष श्री अमन तिगाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी विकास मंत्री मा. अशोक ऊईके को उपविभागीय अधिकारी गोंदिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पंजीकरण प्रक्रिया को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन छात्रों को केवल जून 2024 से दिसंबर 2024 तक की छह महीने की राशि ही प्रदान की गई है। शेष शिष्यवृत्ति राशि न मिलने के कारण अनुसंधानरत छात्रों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

NSUI द्वारा प्रमुख मांगें:

1. शेष शिष्यवृत्ति निधि त्वरित रूप से वितरित की जाए।

2. भविष्य में ऐसी देरी न हो, इसके लिए पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

3. पात्र विद्यार्थियों की सूची सार्वजनिक की जाए और निधि वितरण की समय-सीमा घोषित की जाए।

NSUI जिलाध्यक्ष अमन तिगाला ने कहा कि –
“शिक्षा का अधिकार केवल नीति में नहीं, व्यवहार में भी लागू हो — यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। NSUI विद्यार्थियों के हित में हमेशा संघर्ष करती रहेगी।”

इस अवसर पर NSUI ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस विषय में सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन को चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

प्रतिनिधिमंडल में NSUI गोंदिया जिला उपाध्यक्ष राहुल बावनथडे, गोरेगांव युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र (देवा) ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष जीत गौतम, जिला सचिव गौरव बिसेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

2 COMMENTS

Leave a Reply to Prabodhini News Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here