prabodhini news logo
Home गोंदिया अमन तिगाला बने NSUI भंडारा जिले के पर्यवेक्षक

अमन तिगाला बने NSUI भंडारा जिले के पर्यवेक्षक

0
151

गोंदिया प्रतिनिधी प्रबोधिनी न्युज : NSUI महाराष्ट्र द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत गोंदिया जिला NSUI अध्यक्ष अमन तिगाला को भंडारा जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में NSUI महाराष्ट्र की ओर से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

नियुक्ति मिलने के बाद अमन तिगाला ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि –
“यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज़ और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है। मैं छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि संगठन सृजन अभियान NSUI को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा गोंदिया और भंडारा जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे छात्रहित और संगठन सशक्तिकरण के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here