
जयेंद्र चव्हाण
विशेष जिल्हा प्रतिनिधी भंडारा
मो.9665175674
भंडारा – गोंदिया शिक्षण संस्था द्वारा संचालित सेठ नरसिंगदास मोर कला, वाणिज्य व गोदावरी देवी सराफ विज्ञान महाविद्यालय तुमसर में ‘यौन उत्पीड़न विरोधी समिति ‘ द्वारा महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राधेश्याम दिप्टे के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया.
प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमती आरती पटेल व मुख्य अतिथि के रूप में समाजशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. राहुल भगत को आमंत्रित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुवात क्रांतीज्योति सावित्रीबाई फुले व राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज व शिक्षण महर्षि स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन करके की गई. मंच पर उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्ष, प्रमुख वक्ता व मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. दिप्ते ने छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहां कि महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. परिवार के विकास, घर के नियोजन की जिम्मेदारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं पर अधिक होती हैं इसलिए महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता आरती पटेल ने छात्राओं से संवाद किया. सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता व स्वास्थ्य’ पर चलाई जा रही विभिन्न नीतियों, उपक्रमों व जागरूकता कार्यक्रम अनेक उदाहरणों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के विषय में जानकारी दी और कहां की महिलाओं ने कुंठा वह समस्याओं को दूर कर अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे कि महिलाएं स्वस्थ व निरोगी रह सके छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्न, समस्याओं का समाधान भी मुख्य वक्ता के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि डॉ.राहुल भगत ने सिंधुताई सकपाल के विचारों के माध्यम से छात्रों को स्वस्थ व स्वच्छ रहने हेतु प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिए.
कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर भारती काटेखाये द्वारा प्रस्ताविक वक्तव्य किया गया. कार्यक्रम का सूत्र संचालन भूगोल विभाग प्रमुख डॉ.अरुणा बावकर ने व आभार हिंदी विभाग प्रमुख रितु तुरकर द्वारा कियगया.,’यौन उत्पीड़न विरोधी समिति’ की सदस्या डॉ. सुनीता राठोर, डॉ.आरती साल्वे, प्रा. पूनम ठाकुर, प्रा. वैशाली पराते, डॉ. स्नेहल नासरे ने विशेष सहकार्य किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कला शाखा प्रमुख डॉ.जयंत मास्के, डॉ. गोल्डी सर, डॉ.वेरुलकर, डॉ. बेलोकर, डॉ. खादवे, डॉ.रेणुकादास उबाडे आदि प्राध्यापक ने सहयोग दिया. ‘महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता ‘कार्यक्रम का महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर लाभ उठाया.















