prabodhini news logo
Home चंद्रपूर बी.आई.टी. कॉलेज में “ऑयल एंड गैस सेक्टर तथा हाइड्रोजन फ्यूल” विषय पर...

बी.आई.टी. कॉलेज में “ऑयल एंड गैस सेक्टर तथा हाइड्रोजन फ्यूल” विषय पर अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन.

0
157

प्रशांत रामटेके संपादक प्रबोधिनी न्युज – बल्लारपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), बल्लारपुर में यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में “ऑयल एंड गैस सेक्टर तथा हाइड्रोजन फ्यूल” विषय पर अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उद्योग क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ श्री अमोल बाकणे सर ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में यांत्रिक अभियांत्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा दूरसंचार अभियांत्रिकी विभाग के बी.टेक. छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में नई प्रगतियों और हाइड्रोजन फ्यूल के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के सफल संचालन में यांत्रिक अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रशांत वालके सर, विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. विशाल पिंपळकर तथा शिवानी रासेकर के विशेष प्रयास उल्लेखनीय रहे। इसके साथ ही गैर-शैक्षणिक कर्मचारी धनंजय पाठक और सावन उमरे का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
कार्यक्रम की सफलता पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. रजनीकांत मिश्रा और प्रो. श्रीकांत गोजे सर ने सभी आयोजकों और सहकर्मियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here