prabodhini news logo
Home ठळक बातम्या स्कूल में जोरदार धमाका : हेडमास्टर व शिक्षक समेत तीन की हालत...

स्कूल में जोरदार धमाका : हेडमास्टर व शिक्षक समेत तीन की हालत गंभीर, मिड डे मील के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट..

0
192

प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क- भागलपुर मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान स्कूल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके में हेडमास्टर और शिक्षक सहित तीन की हालत नाजुक है। घटना नवगछिया के प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी का है। प्राथमिक मध्य विद्यालय मदरौनी रंगरा में मिड डे मिल तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।घटना में हेमास्टर इंद्रजीत, सहायक शिक्षक विपिन कुमार और स्कूल की रोसोइया सविता देवी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा कि रसोइया सिलेंडर में रेगूलेटर लगा रही थी। इसी दौरान गैस लीक होने से ब्लास्ट हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ। सैकड़ों बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण स्कूल पहुंचे। स्कूल के सहयोगी शिक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार की स्थिति गंभीर है। उनके मुंह में गंभीर चोट लगी है। डॉ. बीके जायसवाल ने बताया कि तीनों घायल 8 से 15% तक झुलसे हैं। प्रधानाचार्य की स्थिति गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here