बेटी बचाओ बेटी पढाओ ये कार्यक्रम बडी धुमधाम से मनाया गया

0
90

सुविद्या बांबोडे जिल्हा संपादक प्रबोधिनी न्युज चंद्रपूर – चंद्रपुर बचाव संघर्ष समिति के एक अहम प्रकल्प “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत हिंदी सिटी हाई स्कूल, मराठी सिटी हाई स्कूल तथा सिटी कन्या शाळा चंद्रपुर के संयुक्त छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन का कार्यक्रम सोमवार दि. ०६/०१/२०२५ को उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एवं ख्यातिप्राप्त बाल रोग तज्ञ डॉ. गोपाल मुंधडा, उपाध्यक्ष एवं प्रकल्प संचालक मोहम्मद जिलानी, उपाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध स्त्री रोग तज्ञ डॉ. शर्मीली पोद्दार, चंद्रपुर साइबर क्राइम एवं सिक्योरिटी सेल की पुलिस उपनिरीक्षक अपेक्षा मेश्राम, चंद्रपुर पुलिस के दामिनी पथक की अधिकारी संगीता गव्हारे , फैमिली काउंसलिंग सेंटर चंद्रपुर की काउंसलर शारदा वाघमारे, हिंदी सिटी हाई स्कूल की प्रधानाचार्या कविता मिश्रा, मराठी सिटी हाई स्कूल की प्रधानाचार्य महानंदा थोरात और सिटी कन्या शाळा की प्रधानाचार्या प्रतिमा नायडू की प्रमुख उपस्तिथि थी। कार्यक्रम की प्रस्तावना संस्था के उपाध्यक्ष एवं प्रकल्प संचालक मोहम्मद जिलानी ने रखी। उन्होंने संस्था और प्रकल्प के संकल्पना एवं कार्यों से सभी को अवगत कराया एवं युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के मूल्यों को स्मरण करते हुए छात्रों को उत्कृष्ट भविष्य की कल्पना करने की सलाह दी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. गोपाल मुंधडा ने छात्रों को किसी भी तरह के व्यसन से दूर रहने की सलाह दी एवं सही जीवन पथ पर चलने का आग्रह किया। संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. शर्मीली पोद्दार ने छात्राओं को सशक्त एवं स्वावलंबी होने की प्रेरणा दी और अपने अधिकारों को जान के एक खुशहाल जीवन निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पुलिस उपनिरीक्षक अपेक्षा मेश्राम जी ने पोक्सो एक्ट के विषय में छात्रों को सविस्तार मार्गदर्शन किया तथा मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाली हानि एवं उससे जुड़े कानूनों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से यह भी अनुरोध किया कि वय के १८ वर्ष पूर्ण होने से पहले किसी भी तरह के वाहनों को ना चलाएं। काउंसलर शारदा वाघमारे ने परिवार मूल्यों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. बी. पलीवाली, संग. सचिव अशोक पुर्णय, संग. सचिव क्रांति दहिवडे, संग. सचिव सुविद्या बांबोडे, संग. सचिव डालिया चौहान, संगीता चौहान आदि की विशेष उपस्तिथि थी। चंद्रपुर पुलिस के दामिनी पथक के शीतल कोर्डे, सुप्रिया विश्वास और वैशाली सोयम ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी सिटी हाई स्कूल के शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी निखारे के सहयोग से किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को संस्था द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सकुशल संचालन संस्था के संग. सचिव एवं बसुरी वादक आशिष बाला ने किया तथा समापन बसुरी के मधुर ध्वनि में वन्दे मातरम से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here