
PRASHANT RAMTEKE CHIEF EDITOR – चंद्रपुर, 30 मार्च 2025: बल्लारशा के कोर्टीमत्ता परिसर में भारत रक्षित बटालियन-4 तथा राज्य राखीव गट क्रमांक 17 का कार्यालय स्थापित किया गया है। वर्तमान में इन बलों के जवानों को बल्लारशा पुलिस स्टेशन के ऊपर स्थित कार्यालय में अस्थायी रूप से जगह दी गई है। इस महत्त्वपूर्ण पहल के पीछे महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं माननीय नामदार सुधीर मुनगंटीवार की प्रमुख भूमिका रही है।
इस बटालियन की स्थापना से चंद्रपुर क्षेत्र को कई स्तरों पर लाभ मिलने की संभावना है। एक ओर यह बल स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, जिससे गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे इसमें भर्ती होकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने में यह फोर्स पुलिस प्रशासन की सहायता करेगी।
सुधीर मुनगंटीवार द्वारा लाए गए इस फोर्स से यह स्पष्ट होता है कि वे चंद्रपुर के समग्र विकास के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। सुरक्षा, रोजगार और प्रशासनिक मजबूती – इन तीनों पहलुओं को एक साथ जोड़कर इस कदम ने चंद्रपुर के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है।
स्थानीय नागरिकों में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है और वे इसे चंद्रपुर की प्रगति की दिशा में एक अहम कदम मान रहे हैं।














