वालिया महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न

0
46

प्रशांत रामटेके
मुख्य संपादक
प्रबोधिनी न्युज

मुंबई – दिनांक 16 जनवरी 2024 वालिया महाविद्यालय, अंधेरी, पश्चिम में मुंबई शहर के यातायात विभाग के समन्वय से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें एन.एस.एस. के और अन्य महाविद्यालय से 100 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने सहभाग लिया। मॅक क्रिएशन फाउंडेशन की संस्थापिका, समाजसेविका, कलाकार श्रीमती मनीषा टेमकर जी के सहयोग से आज माननीय API श्रीमती रुपाली तारगे जी( डी.एन नगर यातायात विभाग) मा. पुलिस उप निरीक्षक श्री. पांडुरंग पवार जी (भायखला शिक्षा विभाग),हेड कांस्टेबल श्री. रमेश महाले जी(शिक्षा विभाग), तथा हेड कांस्टेबल श्री. विजय चव्हाण जी (शिक्षा विभाग)द्वारा विद्यार्थियों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया।
छात्रों की रैली भी निकाली गई तथा यातायात सुरक्षा का प्रात्यक्षिक दिखाया गया। छात्रों के लिए टी-शर्ट,टोपी और जलपान का प्रबंध किया गया था। उनसे यात्रा सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा भी ली गई।

इस कार्यक्रम में वालिया महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोभा मेनन जी, एन.एस. एस.के प्रोग्राम ऑफिसर अरविंद पांचाल सर, मॅक क्रिएशन फाउंडेशन की सदस्या श्रीमती संगीता सावंत, सुनीता पाचंगे भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि नॅशनल एथलीट और गोल्ड मेडालिस्ट,योगा ग्रैंडमास्टर,योग गुरु,श्री.राधेश्याम जैसवार जी, नॅशनल फाउंडर एंड प्रेसिडेंट ऑफ द ह्यूमन योग फाउंडेशन, वरली, मुंबई तथा साई शिक्षा फाउंडेशन से श्री प्रमोद कुमार जैसवाल जी का भी सहभाग था।
नेहरू युवा केंद्र खेल क्रीडा मंत्रालय मुंबई के समन्वय से तथा यातायात विभाग के सहकार्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के सहयोगी श्री प्रकाश मनोरे सर (झोनल डायरेक्टर N.Y.K.S महाराष्ट्र) निशांत रौतेला सर (D.Y.O मुंबई N.Y.K) ज्योती रानी, मदन घेगाटे सर (N.Y.K), ASI युवराज खैरनार सर प्रशिक्षण अधिकारी,यातायात प्रबंधक, रजनी साळूंखे (यातायात निरीक्षक), Sr.PI मिलिंद कुरडे (डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन) PI अशोक मोरे (यातायात विभाग, डी.एन. नगर) इनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस शुभ कार्य का सूत्र संचालन प्रा. प्रणति उपेंद्र सावंत (पूर्व स्टाफ ऑफिसर,सिविल डिफेंस) द्वारा किया गया।

वालिया महाविद्यालय की एन.एस.एस. सचिव कु.वर्षा गिर्‍हे तथा सदस्य नवीन पौडल ने सभी मान्यवरों का आभार ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here