
प्रशांत रामटेके मुख्य संपादक प्रबोधिनी न्युज – दिनांक 3 जुलाई 2024 इनरव्हील क्लब ऑफ चंद्रपुर ने न्यू इंग्लिश विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, नोटबुक वितरित की गई, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायता मिले। इस उपक्रम में इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष सुचिता जेऊरकर, सचिव पल्लवी तेलंग, विद्या रघुशे तथा विद्यार्थियों समेत अन्य सदस्य भी शामिल थे। सुचिता जेऊरकर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताकर मार्गदर्शन किया।
इनरव्हील क्लब का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक साबित होता।














