prabodhini news logo
Home चंद्रपूर पैंथर्स स्पोर्ट्स अकॅडमी में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न

पैंथर्स स्पोर्ट्स अकॅडमी में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न

0
168

प्रशांत रामटेके संपादक प्रबोधिनी न्युज, चंद्रपूर – दिनांक १२ जुलाई २०२५ को स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु तथा शिष्यों के लिए कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में मुरलीधर बागला हाइस्कूल के प्राचार्य उमेश पंधरे, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर रायपुरकर, मनसे जिल्हा प्रमुख मनोज तांबेकर, पालक वर्ग में अमित अग्रवाल, जगन दुर्गम, प्रशांति दुर्गम, हिना दरबार, पदमा पाण्डेय मैडम उपस्थित थे। खिलाड़ी विद्यार्थियों द्वारा सभी मान्यवरों का पुष्प व भेट देकर सम्मान किया गया। उसी प्रकार पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी के राज्य, व राष्ट्रीय स्तर पर जिन खिलाड़ियों ने अकैडमी का, चंद्रपुर जिल्हे का, तथा राज्य का नाम रोशन किया ऐसे पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सत्कार किया गया जिसमें जिल्हा व राज्यस्तरीय पदक विजेता में कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार, कु. श्रुति जगन दुर्गम, कु. निर्जला अनिल कराड़े, कु. रिया नवनीत कातकर, कु. चहक अमित अग्रवाल, कु. काजल पवन देवांगन, कु. रेशमी सुखदेव देवांगन, कु. यामिनी रवी देवांगन, कु. शगुन राकेश चौहान, उसी प्रकार लड़कों में पूर्वेश अमित अग्रवाल, आलोक जगन दुर्गम, राजकुमार राकेश चौहान, का सत्कार किया गया उसी प्रकार पैंथर्स स्पोर्टस अकैडमी द्वारा राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने वालो में कु. रिया नवनीत कातकर, व अंतरराष्ट्रीय चयन प्रकिया के लिए चयनित आदित्य बाजीराव निकालजे, राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा जयपुर के लिए चयन हुए खिलाड़ी कु. मानसी गजेन्द्रसिंह दरबार, कु. श्रुति जगन दुर्गम, तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पदक प्राप्त तथा AIU खेलो इंडिया में चयन कु. रिया नवनीत कातकर उसी प्रकार सब से कम उम्र 7 साल में जिल्हे में स्वर्ण पदक जीत कर नाशिक में होनेवाले राज्यस्तरीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप में चयन कु. चहक अमित अग्रवाल ये कार्यकम के मुख्य केंद्र बिन्दु बने। उसी प्रकार सभी मान्यवरों ने खेल के फायदे व पैंथर्स स्पोर्टस अकैडमी के निरंतर प्रयास व उनकी सफलता के बारे में खिलाड़ियों को मार्गदर्शन किया तथा ये कार्यक्रम आयोजित करने वाले पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रपुर जिले के प्रथम कुश्ती NIS कोच मुकेश पाण्डेय सर और उनकी टीम की सराहना की तथा अकैडमी और बाकि खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here