prabodhini news logo
Home झारखंड नक्सलियों के मंसूबे को चतरा पुलिस ने किया विफल,नक्सलियों को मिला बड़ा...

नक्सलियों के मंसूबे को चतरा पुलिस ने किया विफल,नक्सलियों को मिला बड़ा झटका

0
113

तीन आधुनिक हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार भेजा गया जेल।

एक ak 47 सहित दो अन्य हथियार और 355 जिंदा कारतूस के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार किया गया।

प्रबोधिनी न्युज नेटवर्क – पुलिस कप्तान चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि T.S.P.C नक्सली संगठन के कमांडर हरेन्द्र गंझू, कुणाल गंझू, इरफान गंझु अपने अन्य सशस्त्र दस्ता सदस्यो के साथ चतरा- पलामू के सीमावर्ती क्षेत्र कुन्दा थाना के सिकीदाग, कुजरम के जंगली क्षेत्र में किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए फिराक में जुटे हुए है । सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनु०पु०पदा०अजय केशरी सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०नि० अवधेश सिंह प्रतापपुर अंचल, थाना प्रभारी कुन्दा एवं थाना प्रभारी लावालौंग को शामिल किया गया। उक्त छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकिदाग के पश्चिम मेरूहनिया टॉड नारीदरी नदी के पास से भागने के क्रम में हथियारबंद तीन उग्रवादीयों को गिरफ्तार किया गया। शेष अन्य उग्रवादी जंगल एवं पहाड का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। छापामारी के क्रम नक्सली इरफान गंझू के पास । 1. INSAS राईफल लोडेड अवस्था में तथा पाउच में दो मैगजीन, एवं कुल 161 राउण्ड 5.56 MM जिन्दा गोली 2. महेन्द्र गंझू उर्फ पाल्टा के पास एक SLR राईफल लोडेड अवस्था में तथा पाउच में। मैगजीन तथा 164 राउण्ड 7.62 MM का जिन्दा गोली 3. छोटु भुईया के पास से पाउच में एक मैगजीन तथा AK47 का 30 राउण्ड जिंदा गोली बरामद किया गया। इस संबंध में कुन्दा थाना कांड सं0 29/24 दिनांक 14.06.2024 धारा 147/148/149/385/387/120(B) भा0द0वि0, 25(1-A)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) (ii) CLA एक्ट अंकित किया गया है।

जप्त सामानो का विवरणः-

1.1(एक) INSAS राईफल लोडेड अवस्था में एवं तीन मैगजीनं कुल 161 राउण्ड 5.56 MM का जिन्दा कारतुस ।
2. 1 (एक) SLR राईफल लोडेड अवस्था में, दो मैगजीन में कुल 164 राउणड 7.62 का जिन्दा गोली।

3. 1 (एक) AK47 का मैगजीन एवं कुल 30 राउण्ड जिन्दा गोली

गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम:-

1. मनोज गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू उर्फ इरफान उम्र 19 वर्ष पे0 राज कुमार गंझु सा0 करमा थाना मनातु जिला पलामु

2. महेन्द्र गंझू उर्फ पाल्टा पे0 निताई गंझु उम्र 35 वर्ष सा० हुटरू थाना लावालौंग जिला चतरा
3. छोटू भुईया उर्फ ​​पंडित उर्फ ​​बाबा उम्र 32 वर्ष पो0 स्व0 रघु भुईया सा0 गोदकाली थाना हंटरगंज जिल चतरा। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में आगजनी गोलीबारी रंगदारी एवं लेवी की मांग को लेकर दर्जनों मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here